"मुझे नहीं लगता कि मैं अभी तक स्टार बनीं हूं"
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि अभी मैं स्टार बनी हूं।
हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म दोबारा का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हॉरर फिल्म के लिए दर्शक हमेशा से काफी एक्साइटेड रहते हैं । फिल्म के बारे में ही मीडिया से ही हुमा कुरैशी रुबरू हुईं और कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने इस दौरान फिल्म के बारे में भी बताया कि फिल्म पूरी तरह से हुबहू ओक्यूलस को कॉपी नहीं की गई है।
इस दौरान जब उनसे स्टारडम पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो खुद को स्टार नहीं समझती हैं और बस अच्छी फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हैं। इतना ही नहीं हुमा कुरैशी ने ये भी बताया कि वो किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं।

हुमा कुरैशी ने साथ ही ये भी कहा कि फिलहाल वो बॉलीवुड में और भी कई फिल्में करना चाहती हैं। बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं और वो फिलहाल और भी कई अच्छी फिल्में करना चाहती हैं।
उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह से कॉमेडी और बायोपिक फिल्में करना चाहती हैं। हुमा कुरैशी अपने भाई शाकिब के साथ काम करके काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications