"मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे नहीं लगता देश में अक्टूबर से पहले सिनेमाहॉल खुलेंगे"
मीडिया एवं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोविड-19 के प्रभाव पर बात करते हुए, नाइक नाइक एंड कंपनी की दूसरी वेब श्रृंखला "एक्सपेरिमेंट न्यू एवेन्यूज - ओटीटी द गेम चेंजर" बेहद सफ़ल साबित हुआ है। इसके बहुप्रतीक्षित एपिसोड में मुकेश भट्ट, निखिल आडवाणी, राज नायक, समीर नायर, सुजॉय घोष, अल्लू अरविंद, कृष्णा डीके, करण बेदी, विक्रम मल्होत्रा और मधु मंटेना सहित मीडिया एवं इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फिल्म निर्माता, निर्देशक और सिने गुरु शामिल हुए।
घर बैठे लोगों के वर्तमान परिदृश्य पर जोर देते हुए, फिल्म निर्माता- निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोविड का फिल्मों या ओटीटी से कोई लेना-देना है। मुझे याद है कि मेरे बड़े होने के वर्षों के दौरान, हमारे पास पड़ोस में पुस्तकालय थे, जिनमें बहुत सारी किताबें थीं। जहां आपको सदस्यता ले कर अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ने मिलती थी। लेकिन इस चीज़ ने आपको किताब खरीदने से कभी नहीं रोका।"
उन्होंने आगे कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से सिनेमा में विश्वास करता हूं और सिनेमा देखकर बड़ा हुआ हूं। मुझे थिएटर जाना पसंद है और समुदाय के लोगों के रूप में, हम हमेशा वहाँ जाकर सिनेमा देखना एन्जॉय करेंगे। हमें एक निश्चित सीमा तक उनका समर्थन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications