"मैं रिलेशनशिप के मामलों में पापा की सलाह नहीं लेता"
हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि वो रिलेशनशिप में अपने पिता से सलाह नहीं लेते हैं।
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर पिछले साल फिल्म मिर्जिया से डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म भले कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन हर्षवर्धन कपूर की जरूर काफी तारीफ हुई। हाल में जीक्यू बेस्ड ड्रेस्ड इवेंट में शामिल हुए अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर साथ में जंच रहे थे।
[1000 करोड़ का बजट...ब्लॉकबस्टर फिल्म और सबसे बड़ा सुपरस्टार IN]
हर्षवर्धन कपूर की सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप में होने की खबर आ रही थी । उनसे जब पूछा गया कि क्या वो वाकई रिलेशनशिप में अपने पापा अनिल कपूर की सलाह लेते हैं तो उन्होंने कहा कि "मैं इन मामलों में बेहद प्राइवेट इंसान हूं। मैं पापा की सलाह नहीं लेता।"

साथ ही हर्षवर्धन कपूर ने ये भी कहा कि "मैं महिलाओं के साथ काफी कंफर्टेबल रहता हूं। मुझे कोई समस्या नहीं होती। मैं अपनी मम्मी और दो बहनों के साथ रहता आया हूं।" हर्षवर्धन कपूर तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं और साथ वो सोनम कपूर और रेहा कपूर के काफी क्लोज भी हैं।
फिलहाल हर्षवर्धन कपूर अपनी अगली फिल्म भावेश जोशी में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में भी हर्षवर्धन कपूर नजर आएंगे और उनके पिता का किरदार खुद अनिल कपूर निभाएंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications