ज्यादातर अवॉर्ड भ्रष्ट हैं: सैफ अली खान

सैफ का कहना है कि कई बार तो अच्छी फिल्म होने के बावजूद आमिर को नॉमिनेशन तक नहीं मिलता है। उन्होने कहा है कि सरकारी अवार्ड भी इनसे ज्यादा अलग नहीं हैं। यह विश्वसनीयता का मसला है। अगर आप बेहतर ढंग से और ईमानदारी से पात्रों का चयन करेंगे तो ही लोग आप पर यकीन कर सकते हैं।
इसके पहले अभिनेता अजय देवगन ने भी अवार्ड समारोहों को भ्रष्ट कहा था। उनका कहना था कि मेरे पास कई बार ऐसे फोन आते हैं जिनमें कहा जाता है कि अगर आप हमारे यहां आयेंगे तो हम आपको अवॉर्ड देंगे। अजय देवगन भी ज्यादातर अवॉर्ड समारोहों में नहीं जाते हैं। हालांकि कुछ ज्यूरी को भ्रष्ट नहीं माना जाता है लेकिन उनके भी निर्णयों पर अक्सर सवाल उठाये जाते रहे है।
सैफ का कहना है कि सच तो यह है कि यह अवॉर्ड ज्यादा मायने ही नहीं रखते हैं। इनसे कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होने यह बातें एक अंग्रेजी समाचार पत्र से इंटरव्यू के दौरान कही थी।


Click it and Unblock the Notifications