'काजोल भी आयटम बनना चाहती हैं'

काजोल फिल्मी दुनिया को वह नाम है जिसने रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी लोगों का दिल जीता है। फिल्मी दुनिया में नंबर वन सिंहासन पर कब्जा जमाने वाली परिपक्क अभिनेत्री ने करियर के पीक पर फिल्मी दुनिया को अलविदा करके अपनी मुहब्बत अजय देवगन से शादी करके घर बसा लिया। अपने पारिवारिक जीवन में मातृत्व का आंनद उठाकर उन्होंने फिल्मों में धमाकेदार वापसी की।

और एक बार फिर से जता दिया कि वो बेस्ट क्यों हैं? मौजूदा दौर में फिल्मी दुनिया में अच्छी कहानी की कमी बताने वाली अभिनेत्री काजोल ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी फिल्म में आयटम नंबर करने के लिए कहा गया तो वह जरूर उसे करेंगी बशर्ते उन्हें लगेगा कि उनका आयटम नंबर फिल्मी की जरूरत है ना कि जबरदस्ती ठूंसा हुआ हो।

सामन्य तौर पर काजोल को फिल्मों में आयटम नंबर पसंद नहीं हैं औऱ ना ही वह अपने बच्चों के साथ बैठकर आयटम नंबर देखती हैं। उन्हें हल्की -फुल्की और मनोरंजक फिल्में पसंद हैं क्योंकि ऐसी फिल्में वह अपने बच्चों के साथ बैठकर देख सकती हैं।

काजोल ने यह बातें फिक्की फ्रेम्स, 2013 के तीसरे दिन करण जौहर से बात करते हुए कहीं। रीयल लाइफ में करण को अपना भाई मानने वाली काजोल को करण ने एक शर्मिली अभिनेत्री बताया। वैसे करण के लिए काजोल उनकी लकी चार्म है। कोई अचरज की बात नहीं होगी कि करण की अगली फिल्म में काजोल कोई आयटम नंबर के साथ पेश हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X