बोलीं सोना मैडम..लिखना मेरे बस की बात नहीं....
Pics: सोनाक्षी की खूबसूरत अदाएं..
सोनाक्षी से पूछा गया कि आजकल उनकी समकक्ष अभिनेत्रियां जैसे आलिया और श्रद्धा गायिकी में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। तो ऐसे में सोना.. कुछ और नहीं करना चाहतीं तो इस पर मैडम दबंग ने कहा कि नहीं मैं एक साथ बहुत कुछ नहीं कर सकती हूं और लिखना..यह तो मेरे बस की बात ही नहीं है क्योंकि मैं कभी अकेले कमरे में बैठकर घंटो सोचकर कलम से कागज पर कुछ लिखूं, ऐसा कभी नहीं कर सकती हूं, मेरी लेखन में कभी भी दिलचस्पी नहीं रही है।
फिलहाल मैं अपने फिल्म करियर में ही खुश हूं, अगर कुछ और संभव हुआ तो कभी अपने भाईयों के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस खोलूंगी लेकिन अभी नहीं। इन दिनों सोनाक्षी, अर्जुन कपूर के साथ फिल्म तेवर की शूटिंग में बिजी हैं।
दबंग फिल्म के साथ अपना करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा की पिछली रिलीज मूवी हॉलीडे थी.. जिसने कि सौ करोड़ की कमाई की है और इस सक्सेस से सोना बहुत ज्यादा खुश भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
