मुझे एक ही किरदार में बंध कर नहीं रहनाः कल्कि

फ्रांसीसी मूल की कल्कि ने हाल ही में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दैट गर्ल इन यलो बूट्स और शैतान जैसी फिल्में दी हैं जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया है। ये अब संजय लीला भंसाली की कॉमेडी फिल्म माय फ्रैंड पिंटो में प्रतीक बब्बर के साथ नजर आएंगी।
मुझे अभी अभिनय पर और भी ज्यादा मेहनत करना है। ये मेरे कैरियर का शुरूआती दौर है मुझे मेरा काम अच्छा लगता है इसे और निखारने के लिए मैं हिंदी पर विशेष ध्यान दे रही हूं। इतना ही नहीं उच्चारण सीखने के लिए मैं हिंदी की कक्षाएं ले रही हूं।
मुझे अभी काफी कुछ करना है सिखना है। शुरू में यह मेरे लिए कठिन था लेकिन जैसे जैसे फिल्मों में काम किया वैसे ही मेरी मुश्किल हल होती गयी लेकिन अभी मुझे हिन्दी सिनेमा की सूक्ष्म बारिकियों को भी सीखना है।


Click it and Unblock the Notifications











