फिल्म 'नो एंट्री' सीक्वल में सलमान खान IN या OUT, यहां जानें निर्देशक का जवाब
अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री में एंट्री' को लेकर लंबे समय से चर्चा है। कई बार कहा जा चुका है कि फिल्म सलमान खान की वजह से ही रुकी हुई है। निर्माता बोनी कपूर फिल्म को सलमान के साथ ही बनाना चाहते हैं और सलमान डेट नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता सलमान फिल्म में हैं या नहीं।
निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा- मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म कर ली है। अब सिर्फ बोनी कपूर के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है। मैंने उन्हें अपनी तरफ से विश- लिस्ट भी भेजी है.. कि मुझे फिल्म में कौन से एक्टर्स चाहिए। लेकिन फाइनल सिर्फ मेरे हाथ में नहीं है।

फिल्म में सलमान खान होंगे या नहीं.. इस पर अनीस बज्मी ने कहा, यह तो बोनी कपूर ही बता पाएंगे। मुझे नहीं पता सलमान होंगे या नहीं। बता दें, फिल्म 'नो एंट्री' साल 2015 में आई थी। सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। लिहाजा, फिर इसके सीक्वल पर बात शुरु हुई लेकिन लंबे समय से अटक गई।


Click it and Unblock the Notifications