''सुपरस्टार या स्टारडम का टैग मेरे लिए मायने नहीं रखता..''
एमएस धोनी फेम सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुपरस्टार या स्टारडम का टैग मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता।
यह कहना है एमएस धोनी फेम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का। साल 2016 की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल 'एमएस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी' के बाद.. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड को बता दिया कि वो यहां सालों तक टिकने आए हैं।

हाल ही में फिल्मफेयर से हुए इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने स्टार और स्टारडम पर काफी बातें की। सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि मुझे स्टार कहलाना कुछ खास नहीं लगता। उससे कुछ नहीं बदलता.. मुझे स्टारडम की परवाह नहीं है। कोई मुझे स्टार समझे या नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता।
#Records:100 करोड़, 200 या 300 करोड़ क्लब.. शुरूआत तो आमिर खान ही करते हैं..
सुशांत ने आगे कहा, 2013 से लेकर आज तक मुझे ऐसी फिल्में ऑफर होती आईं हैं, जो मैं करना चाहता हूं। ऐसा नहीं है कि मैं ऑफर्स में से बेस्ट चुनता हूं।
फिल्मों की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्में हैं- कृति सैनन के साथ राबता, ताकादम, चंदामामा दूर के और मुरलीकांत पेटकर की बॉयोपिक..


Click it and Unblock the Notifications