शाहरूख को दिलचस्प नहीं लगती अपनी लाइफ!

बॉलीवुड में बॉयोपिक बनाने की आंधी सी चल रही है। मिल्खा सिंह, मैरी कॉम के बाद किशोर कुमार, जादूगर पी सी सरकार की बॉयोपिक बनने की चर्चा जोरों पर है। वहीं, यह खबर भी काफी समय से सूर्खियों में है कि शाहरूख खान ध्यानचंद का किरदार निभाने वाले हैं।

shahrukh

लेकिन जब शाहरूख से यह पूछा गया कि क्या वे खुद शाहरूख खान पर बने बॉयोपिक में काम करना चाहेंगे तो उन्होंने सिरे से नकार दिया। एक अंग्रजी अखबार से बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि, मैं बॉयोपिक में काम करने के लिए हूं, बॉयोपिक के लिए नहीं। मेरे ऊपर बॉयोपिक बन ही नहीं सकती। मुझे नहीं लगता कि मेरी जिंदगी इतनी दिलचस्प या महत्वपूर्ण है कि उस पर बॉयोपिक बनना चाहिए।

इतना ही नहीं, शाहरूख ने कहा कि, यदि मुझे मेरी बॉयोपिक के लिए कहा जाए तो मैं कहूंगा कि मैं बहुत बड़ा हूं और मैं इतने छोटे आदमी की जिंदगी का किरदार नहीं अदा करूंगा। मेरी पर्सनल लाइफ बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं है।

शाहरूख ने कहा कि, बल्कि मैं निर्देशकों को दूसरे महान् कलाकारों पर बॉयोपिक बनाने की सलाह दूंगा। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन हैं, लता मंगेश्कर, मोहम्मद रफी, गुरू दत्त, राज कपूर, यश चोपड़ा जैसी महान् हस्तियां हैं, जिनकी जिंदगी मुझसे कहीं ज्यादा काफी महत्वपूर्ण है। मुझे वहां तक पहुंचने में काफी समय लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X