मेरे लिए स्‍टार वैल्‍यू मायने नहीं रखती है: करन जौहर

मुंबई। ज्‍यादातर बड़े सितारों और ब्‍लॉकबास्‍टर फिल्‍में बनाने के लिए मशहूर निर्माता व निर्देशक करन जौहर का कहना है कि मैं कभी भी किसी की 'स्‍टार वैल्‍यू को देखकर उसे फिल्‍म में साइन नहीं करता, मुझे लगता है कि जो चीज मुझे चाहिए, वह अगर उसमें है तभी मैं उसे साइन करता हूं। सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर आने वाली फिल्‍म 'बांबे टॉकीज' के अंतर्गत बनी लघु फिल्‍म में करन, रानी मुखर्जी, रणदीप हुड्डा और सकीब सलीम को निर्देशित कर रहे है।

रानी मुखर्जी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में करन का कहना है कि वह एक स्‍टार हैं। मुझे हमेशा ही उसके साथ काम करने में अच्‍छा लगता है।

Karan Johar

करन जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है'थी। जिसमें मुख्‍य भूमिकाओं में शाहरूख, काजोल और रानी मुखर्जी थे। इसके अलावा करन की फिल्‍में कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना और माई नेम इज खान थी। सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर 'बांबे टाकीज' की शूटिंग की जा रही हैं। जिसमें हिंदी फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री के बारे में कई लघु फिल्‍में होंगी।

इन लघु फिल्‍मों को अनुराग कश्‍यप, दिवाकर बनर्जी, जोया अख्‍तर और करन जौहर ने निर्देशित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X