'नव्या अगर बिना शादी के मां बने तो मुझे दिक्कत नहीं है'- जया बच्चन

वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने बयानों और पपराजी के साथ विवादों को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। आए दिन उनके वीडियोज सामने आते रहते हैं जिसमें कई बार उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है। इस वक्त उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी खबरों का हिस्सा हैं और कई बार वो नानी के साथ महफिल में नजर आती हैं। चाहे वो इवेंट हो या फिर किसी की शादी वो अक्सर जया बच्चन के साथ नजर आतीं हैं।
अब जया बच्चन ने कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल उन्होने कहा है कि किसी रिश्ते को लंबे समय तक चलने के लिए 'शारीरिक आकर्षण' बहुत जरूरी है। अपने पोडकास्ट व्हाट द हेल नव्या पर अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ बात करते हुए जया ने यह भी कहा कि,
'हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके'। भौतिक पहलू को 'बहुत महत्वपूर्ण' बताते हुए, जया ने कहा कि एक रिश्ता 'प्यार, ताजी हवा और समायोजन' पर नहीं टिक सकता। लेकिन जब उन्होने ये बात कही कि, नव्या नवेली नंदा के 'बिना शादी के बच्चा' होने से कोई समस्या नहीं है, तो सभी को बड़ा झटका लगा।
जाहिर है कि जया बच्चन के दौर में इस तरह का कोई ट्रेंड नहीं था। जया बच्चन ने कहा कि, "लोगों को मेरे आने से आपत्ति होगी लेकिन शारीरिक आकर्षण और अनुकूलता भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे समय में हम प्रयोग नहीं कर सकते थे लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं? क्योंकि वह भी लंबे समय के लिए जिम्मेदार है- स्थायी रिश्ता। अगर शारीरिक संबंध नहीं है तो यह बहुत लंबे समय तक चलने वाला नहीं है।
लोग कर रहे हैं रिएक्ट-
लोग इस वक्त जया बच्चन के इस बयान पर रिएक्ट कर रहे हैं और सबकी अपनी अपनी अलग राय है। कुछ का कहना है कि वो सही हैं तो कुछ उनको इसपर भी ट्रोल करते दिख रहे हैँ। जया बच्चन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन राजनीति में वो काफी एक्टिव हैं।
नव्या नवेली नंदा-
नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार देखा जाता है कि वो नाना अमिताभ बच्चन के साथ भी नजर आती हैँ। हालांकि वो एक एक्ट्रेस के तौर पर फिल्मों नजर आएंगी या नहीं? इसको लेकर कुछ तय नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











