अपनी फिल्मों में आइटम सांग यूं ही नहीं डालता: अरबाज खान
एक्टर- डाइरेक्ट अरबाज खान का कहना है कि वह अपनी फिल्मों में बिना वजह के आइटम सांग्स नहीं डालते। फिल्म 'दबंग' और 'दबंग 2' जैसी फिल्मों से आइटम सांग का क्रेज वापस लाने का श्रेय वैसे अरबाज खान को ही जाता है। मुन्नी बदनाम हुई और फेवीकोल जैसे गानों को लोगों ने खासा पसंद किया था। दोनों ही आइटम सांग हिट रहे थे।

अरबाज का कहना है कि ऐसे गाने अब चलन बन गए हैं। अरबाज ने एक इंटरव्यू में संवाददाताओं को बताया, 'यह अब एक चलन बन गया है, लेकिन मैं अपनी फिल्मों में जो आइटम सांग डालता हूं, वो फिल्म के विषय पर निर्भर करते हैं। मैं शायद अपनी अगली फिल्म में आइटम सांग नहीं रखूंगा।"
उन्होंने कहा कि आइटम सांग को विषय के साथ फबना चाहिए। हम इसे आइटम नंबर कहते जरूर है, लेकिन मुझे ये टैग पसंद नहीं हैं। मेरे लिए संगीत की एक अहम भूमिका है। जैसे फिल्मों में बाकी गाने होते हैं, वैसे ही यह भी होता है। जो कि कहानी के लिए जरूरी भी होता है।
अरबाज फिलहाल अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'डॉली की डोली' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











