फिल्म के बाद मैं कैरेक्टर में नहीं रहता..बाहुबली के बाद की जिंदगी पर बोले प्रभास
बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद प्रभास देश के सबसे बड़े स्टार के रूप में उभरे हैं।उन्हें हर कोई बाहुबली के अमरेंद्र बाहुबली के रूप में याद रखना चाहता है।फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म साहो में जुटे हुए हैं। जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।
हाल में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बाहुबली के अपने कैरेक्टर से निकल पाए हैं तो उन्होंने कहा कि "मैं काफी पहले बाहुबली के कैरेक्टर से निकल चुका हूं और ऐसा करना मेरे लिए मुश्किल नहीं था। बतौर एक्टर मैं एक किरदार से जुड़ कर नहीं रहता हूं। फिल्म में काम करने के दौरान मैं पूरी तरह कैरेक्टर में था यहां तक कि शूट खत्म होने के बाद घर में भी।"

बाहुबली 2 के रिलीज होने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि बाहुबली हिट होने के बाद हर किसी को प्रभास से हर फिल्म में बहुत ही अधिक उम्मीदें होंगी। इस पर प्रभास ने कहा "हमने साहो की चर्चा करते वक्त ही ये सोचा था कि अगर बाहुबली हिट हुई तो हम क्या करेंगे? साहो असल में बाहुबली के भी पहले मेरे पास आई थी।ये तो पक्का था कि बाहुबली हिट होगी। लेकिन साहो बाहुबली से बिल्कुल अलग फिल्म है।"
Recommended Video

प्रभास ने साहो के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि "साहो यूनिवर्सल प्रोजेक्ट है और मैं जो किरदार निभा रहा हूं वो भी काफी दिलचस्प है। फिल्म की कहानी भी काफी अच्छी है और फिल्म सबको पसंद आएगी।"


Click it and Unblock the Notifications