बोलीं दीपिका..अब सारी जिंदगी तो मैं स्टार नहीं रह सकती ना..
पिछले साल 'रेस 2', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ये जवानी है दीवानी' और 'रामलीला' जैसी सुपर हिट फिल्में देकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चहेती बन गई हैं। दीपिका ने कहा कि वह खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि वह हमेशा तो डिमांडिग नहीं रह सकती हैं।
दीपिका खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं
दीपिका से जब पूछा गया कि क्या उन्हें स्टारडम खोने का डर है, तो उनका जवाब था, "नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे पता है कि मेरा स्टारडम पूरी जिंदगी के लिए नहीं है। यह यथार्थ में असंभव है और यदि किसी को ऐसा लगता है, तो वह भ्रम में जी रहा है।"
दीपिका की फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' पिछले दिनों प्रदर्शित हुई, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि वह अपने काम से संतुष्ट होती हैं। दीपिका , "मैं खुद को बहुत कम सराहती हूं। मुझे लगता है कि आलोचना अच्छी चीज होती है, क्योंकि इससे मुझे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
Review: फिल्म 'फाइंडिंग फेनी'
मालूम हो कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' एक क्लास फिल्म है जिसको कि अच्छी ओपनिंग मिली है। 'फाइंडिंग फेनी' में अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर भी हैं। सभी को सितारों का काम पसंद आ रहा है।
इसके बाद दीपिका पादुकोण की मेगाबजट वाली मोस्ट अवेटड फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' रिलीज होने वाली हैं जिसमें उनके साथ हीरो शाहरूख खान नजर आयेंगे। फिल्म के गानों ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है देखते हैं दीपिका की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाका करती है कि नहीं? फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












