परिणिति को इंटिमेट होने में मजा नहीं आता..
सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन सच यही है कि मैडम परिणिति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें इंटिमेट सीन करने में मजा नहीं आता है। परिणिति चोपड़ा ने अपनी फिल्म इश्कजादे और शुद्द देसी रोमांस में जमकर इंटिमेट सींस दिये हैं और उन्हें एक बोल्ड अभिनेत्री ही कहा जाता है, बावजूद इसके मैडम चोपड़ा का कहना है कि उन्हें इंटिमेट सीन करने में मजा नहीं आता है।
परिणिति ने कहा कि शायद इसके पीछे कारण यह है कि मैं निजी जिंदगी में फ्लर्ट करने वाली लड़की नहीं हूं, मैं किसी को हर्ट नहीं करती हूं और मेरे लिए रिश्ते काफी मायने रखते हैं इसलिए मुझे फिल्मी हीरों के साथ पर्दे पर फ्लर्ट करने में बिल्कुल भी मजा नहीं आता है। मैं बस अपना काम करती हूं और कुछ नहीं।
वैसे मैडम इन दिनों 7 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म हंसी तो फंसी.. के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। परिणीति ने फिल्म में एक सनकी वैज्ञानिक मीता की भूमिका निभाई है। परिणीति ने कहा कि "हंसी तो फंसी' में मुझे अपने किरदार पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता था। हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्मों में शर्मीली या चुलबुली लड़की का किरदार निभाना ज्यादा आसान है, जिसमें प्रेम कहानी हो और प्रेम भरे गीत हों और सुखद अंत हो।"
विनिल मैथ्यू निर्देशित फिल्म 'हंसी तो फंसी' में परिणीति के काम से डायरेक्ट भी काफी इंप्रेस हैं। मैथ्यू परिणीति की तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने कहा, "मीता के किरदार के लिए परिणीति मेरी पहली पसंद थीं। सिर्फ वही इस तरह के सनकी और पागलपन भरे किरदार में जान डाल सकती थीं। वह एक मेहनती अभिनेत्री हैं और फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।"
'हंसी तो फंसी' के प्रमोशन की तस्वीरें
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











