Oppss..क्या सोनम का निशाना है दीपिका की ओर!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' को लेकर खासा उत्साहित हैं। सोनम का कहना है कि वह अपनी फिल्मों का चुनाव यह जांच-परख कर नहीं करतीं कि उन्हें पुरस्कार मिलेंगे या नहीं। बल्कि वह फिल्म के किरदार को देखकर फिल्म साइन करती है। डॉली की डोली में सोनम एक लुटेरी दुल्हन का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म के पोस्टर्स एवं ट्रेलर से यह काफी दिलचस्प लग रहा है।

सोनम को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। सोनम ने कहा कि, मैं फिल्में एवार्ड पाने के लिए नहीं करती। मैं इसे किरदारों के लिए करती हूं। मैं अलग-अलग और मजेदार रोल करना चाहती हूं। जिसे लोग हमेशा याद रखें।
सोनम को उम्मीद है कि 'डॉली की डोली' फिल्म समीक्षकों और आम दर्शकों को काफी पसंद आएगी। अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव और पुलकित सम्राट भी हैं। अरबाज खान ने इसे प्रोड्यूस किया है।
बहरहाल, सोनम एवार्ड वाली बात आपने कही तो सही है। लेकिन कहीं यह बयान दीपिका पादुकोण पर निशाना तो नहीं? सभी जानते हैं कि सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में एक ही साथ कदम रखा था, लेकिन दीपिका आज सोनम से कहीं आगे है। दीपिका के नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं तो सोनम के नाम छिटपुट कुछ ही सफल फिल्में हैं। वहीं, दीपिका को अब तक कई एवार्डस भी मिल चुके हैं। पिछले साल उन्हें इंटरटेनर ऑफ ईयर के एवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। लिहाजा, सोनम कहीं न कहीं आपका यह बयान दीपिका की ओर इशारा करता लगता है।


Click it and Unblock the Notifications