''ना मैं इस फिल्म के लायक हूं.. ना इस किरदार के....''- रणबीर कपूर
राजकुमार हिरानी की बॉयोपिक फिल्म दत्त में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर के अनुसार, वह इस किरदार के लिए सही नहीं हैं।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही बॉयोपिक फिल्म 'दत्त' 2017 में रिलीज होने वाली है। अभिनेता संजय दत्त पर बन रही इस फिल्म में मुख्य किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

हाल ही में जब रणबीर कपूर से इस फिल्म के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मैं अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा.. यह एक बेहद मुश्किल फिल्म है। संजय दत्त का किरदार अदा करना और राजू हिरानी के साथ काम करना.. मुझे लगता है मैं तो इस फिल्म के लायक भी नहीं हूं.. लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित भी हूं।
''रणबीर कपूर हर दिन मुझे कॉल करते हैं.. उनकी हालत खराब है....''
बता दें, इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर बहुत मेहनत कर रहे हैं। संजय दत्त की बॉडी से लेकर संजय दत्त के हेयर स्टाइल को रणबीर पर्दे पर उतारने वाले हैं। जिसके लिए उन्हें खास तैयारी करनी होगी।
हाल ही में इस फिल्म में राजकुमार हिरानी ने सोनम कपूर को एक अहम किरदार के लिए साइन किया है। वहीं, संजय दत्त की बात करें तो उन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications