मैं विवाद पैदा नहीं करतीः पायल रोहतगी
पायल रोहतगी हमेशा विवादों में घिरी रहती हैं लेकिन उनका कहना है कि वह समझ नहीं पातीं कि उन्हें ही क्यों हमेशा विवादों में घसीटा जाता है।
पायल का कहना है कि वो विवादों को जन्म देने की कोशिश नहीं करती। वो अच्छी तरह से जानती हैं कि कुछ अभिनेत्रियां विवादों को पैदा करने के लिए अपने प्रचारकों को पैसा देती हैं लेकिन वो समझ नहीं पाती कि उनके साथ ऐसा क्यों होता है।
पायल हमेशा से ही सुर्खियों में छाई रही उन्हें राहुल महाजन से नजदीकी के लिए जाना गया तो कभी बिग बॉस 2 में बिकनी पहनने के कारण वो सुर्खियों में रहीं।
इस बारे में पायल का कहना है कि वो बिकनी पहनकर स्विमिंग पूल में नहीं उतरना चाहती थी लेकिन शो में हमें एक कार्य दिया गया था, जिसके चलते ऐसा करना पड़ा। हमें पानी में वॉलीबॉल खेलना था इसलिए मुझे इस खेल के मुताबिक पोशाक पहननी थी। उन्होंने मेरे पूल में उतरने के दौरान के दृश्य लिए और टीवी चैनलों ने उन्हें दिखाना शुरू कर इसे विवाद बना दिया।
वैसे उन्हें लोग बिग बॉस के चलते ही जानने लगे हैं उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्मों से जो नहीं मिला वह उन्हें टीवी ने दिया। प्लान, 36 चाइना टाउन और ढोल जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। अब वो रियेलिटी शो सर्वाइवर इंडिया में भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











