लोगों की कॉपी नहीं करती हूं :सुष्मिता सेन

सुष्मिता कहती हैं, " मैं जब थक जाती हूँ तो ऐसे लोगों को देखती हूँ जो मुझसे कहीं ज्यादा मेहनत करते हैं। तब इस बात का एहसास होता है कि हम बहुत खुशकिस्मत है।" फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की कलाकार फ्रीदा पिंटो ने हाल ही में कहा था कि सुष्मिता उनकी प्रेरणा हैं। इस बारे में सुष्मिता कहती हैं," अगर मुझसे किसी को प्रेरणा मिलती है तो यह मेरे लिए ख़ुशी की बात है क्योंकि एक समय पर मैं भी सफल बनना चाहती थी और आज इतने वर्षों बाद कोई मुझसे प्रेरणा ले रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications