"मेरे पास शाहरूख - सलमान की स्टारडम जैसा जलवा नहीं है" - आमिर
आमिर खान ने दंगल प्रमोशन शुरू कर दिया है और हाल ही में उन्होंने अपने स्टारडम और शाहरूख - सलमान के स्टारडम पर बात की। और उनकी बातें ध्यान से सुनने वाली है।
आमिर खान ने बोलना शुरू कर दिया है और अब वो बोलते रहे जब तक दंगल रिलीज़ नहीं हो जाती है और लोग फिल्म के बारे में बात करना शुरू नहीं कर देते। और अब जब आमिर बोलना शुरू करें और शाहरूख - सलमान की बात ना हो, तो शगुन कैसे होगा।
तो लीजिए जवाब शगुन हो गया है। आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरूख - सलमान पर बात की। और आमिर खान ने माना कि उनका जलवा शाहरूख - सलमान के जलवे जैसा कभी हो ही नहीं सकता।

आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट में कुबूल किया कि पहले वो ज़्यादा जजमेंटल थे। चीज़ों को अच्छा या बुरा में तोल लेते थे। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने समझा है कि कुछ भी अच्छा या बुरा परिस्थितियों में होता है।
[[शाहरूख सलमान चाहते ही नहीं कि कोई सुलतान बने - करण जौहर!]]
शाहरूख और सलमान जैसा स्टारडम उन्हें कभी नहीं मिल सकता। उन दोनों के डीएनए में स्टारडम और आमिर को इस बात से कोई परेशानी नहीं है। बॉलीवुड और स्टारडम दो ऐसी चीज़ें हैं जो साथ साथ चलती हैं। हालांकि अब शाहरूख - सलमान - आमिर अपनी स्टारडम का फायदा उठा रहे हैं। जानिए कैसे।
दरअसल, बॉलीवुड में जगह तो सबको मिल जाती है लेकिन स्टारडम बहुत ही कम लोगों को मिल पाता है। वो स्टारडम जो आपको आपके फैन्स और साथी कलाकार देते हैं। वो स्टारडम जिसके बाद, आपको सब माफ हैं, क्योंकि लोग आपको कलाकार नहीं, सुपरस्टार की हैसियत से आंकते हैं।
जानिए ब़ॉलीवुड में स्टारडम का सफर -


Click it and Unblock the Notifications