'मैने सलमान खान को अप्रोच नहीं किया, उन्होने खुद रोल मांगा'- रितेश देशमुख का चौकाने वाला खुलासा
Salman Khan in Raja Shivaji: सलमान खान इस वक्त रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि मराठी फिल्म में सलमान खान के इस रोल को लेकर काफी चर्चा है और एक सीन ने थिएटर्स हिलाए हुए हैं।

इस फिल्म की लीड रोल में रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि सलमान खान को इस फिल्म में शिवाजी का रोल कैसे मिला। रितेश ने इसको लेकर खुलासा कर दिया है।
खबरों की मानें तो सलमान खान ने इस रोल के लिए खुद को अप्रोच किया था और रितेश देशमुख चाहते ही नहीं थे कि वो इस फिल्म में हों। रितेश देशमुख की मानें तो सलमान खान ने खुद कहा था कि 'मेरे बिना ये फिल्म नहीं बना सकते हैं।'
सलमान खान ने मांगा रोल
रितेश देशमुख ने इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है। उन्होने खुलकर बताया कि सलमान खान ने कहा, "मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते!'' इसके अलावा रितेश का कहना था कि, मेरे द्वारा इस फिल्म को लेकर सलमान खान को अप्रोच नहीं किया गया बल्कि वो खुद इसमें काम करना चाहते थे। सलमान खान ने मुलाकात के दौरान खुद पूछा था कि फिल्म कब शुरु हो रही है। इसके बाद सलमान खान ने कहा, "तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही है।" इसके बाद सलमान खान को फिल्म में एक खास रोल दिया गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रितेश देशमुख की मराठी फिल्म में सलमान खान ने स्पेशल अपीएरेंस दिया है बल्कि पहले भी वो एक फिल्म 'लय भारी' में नजर आ चुके हैं। सलमान खान रितेश देशमुख एक दूसरे के काफी करीबी हैं और अक्सर मजाक भी करते नजर आ ही जाते हैं।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम पहले 'गलवान' था। चीन का एंगल फिल्म से बाहर निकालने को लेकर फिल्म की शूटिंग दोबारा की जा रही है और अब वो अलग तरह से इसको शूट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications