बिकनी, किस और इंटिमेट सीन के बाद भी असफल है अदिति
फिल्म 'दिल्ली 6' में जब अदिति राव हैदरी फिल्म की अभिनेत्री सोनम कपूर की बुआ बनीं थीं तो किसी को यकीन नहीं था कि वो एक दिन बोल्ड अभिनेत्री का अवतार धारण कर लेंगी। अदिति राव खूबसूरत हैं इसमें किसी को शक नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्मों में बिकनी, किसिंग और इंटिमेट सीन देकर खुद को काफी ग्लैमरस भी साबित करने की कोशिश की है लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी उन्हें अभी तक आशातीत सफलता नहीं मिली है।
जिसके बारे में अदिति का कहना है कि बॉलीवुड में बाहरी लोगों को काफी मुश्किलें पेश आती हैं। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि जब वह हिंदी फिल्म जगत में आई थीं, तो उन्हें यहां के तौर तरीकों के बारे में बिल्कुल नहीं पता था। लेकिन अब उनको खुशी है कि उन्होंने यहां अपनी पहचान बनाई है।
अदिति का अब एकमात्र लक्ष्य अपने आपको बॉलीवुड में स्थाई रूप से स्थापित करना है। अदिति ने कहा, "सब चीजें तय की जा रही हैं। मैं खुश कि अब यहां मेरी भी अपनी जगह है। मैं ऐसी अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाना चाहती हूं, जिसका दूसरा विकल्प न हो। जो मेरे लिए है, वह मेरा ही रहेगा।"
अदिति ने अपने बारे में और भी बहुत सारी बातें कहीं जिन्हें जानने के लिए आपको नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











