बिना गॉडफॉदर और ब्वॉयफ्रेंड के मैंने अपना मुकाम बनाया है: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की सशक्त और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। सुंदर और सेक्सी तो वो हैं ही लेकिन वह अब एक परिपक्क अभिनेत्री के तौर पर भी पहचान ली गयी हैं। 'सात खून माफ' और 'बर्फी' इस बात का जाता उदाहरण है। अपनी सफलता का क्रेडिट प्रियंका अपनी मेहनत और ऊपरवाले के आशीर्वाद को देती है।

प्रियंका ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज दस साल बाद बॉलीवुड में मेरी अपनी एक जगह है जो कि मैंने अपने दम पर बनायी है। बिना किसी गॉड फादर या ब्वायफ्रेंड के मुझे यहां का रास्ता तय करने में कुछ परेशानी तो हुई लेकिन मेरी सफलता मेरी खुद की है, इस बात के लिए मैं काफी खुश हूं।

गौरतलब है कि साल 2003 में 'द हीरो लव स्टोरी ऑफ द स्पाई' के साइड रोल से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'अंदाज' में ही अपना अंदाज दिखा दिया था कि वह लंबी पारी खेलने ही बॉलीवुड में आयी हैं।

उसके बाद आयीं उनकी फिल्में एतराज, मुझसे शादी करोगी, क्रिश, डॉन, फैशन, दोस्ताना डॉन-2, सात खून माफ, अग्निपथ और बर्फी ने उन्हें उन ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।

फिलहाल प्रियंका इन दिनों डिजनी की ऐनिमेटड फिल्म 'प्लेन्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो कि 23 अगस्त को रिलीज होगी। इस एनीमेटड फिल्म में प्रियंका ने आवाज दी है जिसे वो अपना सौभाग्य मानती हैं।

आईये जानते हैं विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा के खास सफर के बारे में.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X