मैंने कैटरीना कैफ के कहने पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान छोड़ दी थी - सरोज खान

कैटरीना कैफ हिंदी फिल्मों की बेस्ट डांसर के तौर पर गिनी जा सकती हैं। कारण ये है कि वो वाकई अपने हर गाने पर जी तोड़ मेहनत करती है और उनकी ये मेहनत परदे पर शानदार तरीके से दिखाई देती है। अब सरोज खान ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का गाना सुरैया उन्हें कोरियोग्राफ करना था।

लेकिन जब कैटरीना कैफ को ये बात पता चली तो उन्होंने साफ कहा कि अगर मास्टरजी ये गाना कोरियोग्राफ करती हैं तो मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इतने रिहर्सल का टाइम नहीं था और गाना जल्दी शूट करना था। इतने कम समय में सरोज खान की कोरियोग्राफी कैटरीना कैफ नहीं तैयार कर पातीं।

i-did-not-choreograph-suraiyya-from-thugs-of-hindostan-because-of-katrina-kaif-says-saroj-khan

इसलिए कैटरीना कैफ की गुज़ारिश पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का ये गाना सरोज खान ने छोड़ दिया और बाद में इस गाने को प्रभुदेवा ने कोरियोग्राफ किया। पिछले साल आई ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में अगर कुछ देखने लायक था तो वो था कैटरीना कैफ के गाने।

इन गानों के लिए कैटरीना कैफ ने काफी मेहनत भी की थी। उनके डांस के बारे में बात करते हुए सलमान एक बार बता चुके हैं कि टाईगर ज़िंदा है में मैंने कैटरीना कैफ को माशाल्लाह के लिए रिहर्सल करते देखा तो देखता ही रह गया था। वो हर गाने में अपनी जान लगा देती है।

सलमान की इस बात से तो हम भी पूरी तरह सहमत हैं कि कैटरीना कैफ अपने डांस में अपनी पूरी जान लगा देती हैं। यही कारण हैं कि उनके डांस नंबर का जवाब नहीं है। देखिए उनके करियर के बेस्ट डांस नंबर और शानदार लुक -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X