"मैंने सलमान को अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए नहीं कहा" - अक्षय कुमार
रूस्तम और मोहनजोदड़ो के क्लैश की तारीख जैसे जैसे पास आ रही है, हर एक चीज़ पर लोगों की नज़र है। तभी तो सलमान खान ने जैसे ही रूस्तम को प्रमोट किया ये तय हो गया कि ज़ाहिर सी बात है बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है।
एक तरफ जहां, सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह रूस्तम को बेहतरीन तरीके से प्रमोट करते दिखे वहीं ऋतिक रोशन अपनी मोहनजोदड़ो को लेकर काफी अलग थलग लगे।

खबरें यहां तक आईं कि ऋतिक रोशन लोगों से नाराज़ हैं क्योंकि वो मोहनजोदड़ो प्रमोट नहीं कर रहे हैं। खैर, अब अक्षय कुमार ने एक बार फिर दो टूक बात कही है।
उन्होंने कहा कि मैंने सलमान खान को अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए नहीं कहा, उन्होंने खुद ऐसा किया। और ये दिखाता है कि इंडस्ट्री कितनी ज़्यादा एकजुट है। हम लोग आपस में प्यार से काम करते हैं और साथ आगे बढ़ रहे हैं।
["मेरी भी फिल्म आई, पर चली उसकी...सुलतान मतलब सलमान" - अक्षय]
बॉलीवुड में लगभग 180 फिल्में बनती हैं और आप एक ही स्टार के भरोसे नहीं चल सकते। कितनी फिल्में पूरी भी नहीं हो पाती। ऐसे में ज़रूरी है कि हम सब एक दूसरे का सपोर्ट करें।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
गौरतलब है कि सलमान ने हाल ही में एक वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे रूस्तम - ए - हिंद, अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है। 12 अगस्त को जाकर देखिए।
जानिए अक्षय कुमार के कुछ बेहद बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications