"मैंने कभी पापा को मुझे लॉन्च करने को नहीं कहा"

अर्जुन कपूर ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने कभी अपने पापा को उन्हें लॉन्च करने नहीं कहा है।

By Shweta

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे हैं और साथ ही सुपरस्टार एक्टर अनिल कपूर के भतीजे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी अर्जुन कपूर का मानना है कि अगर आपकी फिल्म नहीं हिट रही तो सब बेकार है।अर्जुन कपूर ने Vogue India को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने इश्कजादे से करियर की शुरूआत करने से पहले असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किए।

[SHOCK.. शाहरूख के नाम पर.. बिक रही है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट']

इसके अलावा वो कल हो ना हो (2003) और सलाम-ए-इश्क (2007) के एसोसिएट प्रो़ड्यूसर भी रहे।अर्जुन ने ये भी बताया कि इश्कजादे उन्हें ऑडिशन में सेलेक्ट करने के बाद मिला और इस तरह से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। अर्जुन ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर जरूर मुझे पहले से जानते थे लेकिन मैंने कभी भी अपने पिता से नहीं कहा कि वो मुझे लॉन्च करें।

i-did-not-ask-my-father-to-launch-me-says-arjun-kapoor

मैं अगर बोलता तो वो मुझे जरूर लॉन्च करते लेकिन कोई अगर आप में इनवेस्ट करता है तो उसका भी कारण होता है और अगर इनवेस्टर को पैसे वापस नहीं मिलते तो सरनेम होने का भी बॉलीवुड में कोई फायदा नहीं मिलता।

इस इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि "अगर दर्शक आपको देखना चाहते हैं तो आपके फिल्में मिलती रहेंगी और अगर दर्शक आपको नहीं देखना चाहते तो आपको भी फिल्में नहीं मिलेंगी।किसी भी दूसरे जॉब या बिजनस की तरह यहां कोई क्वालिफिकेशन नहीं होती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X