"मैं कौवे की तरह डांस करता हूं"- संजय दत्त

By Shweta

संजय दत्त की सबसे खास बात है कि वो हमेशा दिल से बात करते हैं और सच्चाई को स्वीकार भी करते हैं। हाल में संजय दत्त ने अपनी और माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने तम्मा तम्मा के बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ तम्मा तम्मा पर परफॉर्म करने के लिए 16 दिनों तक जीतोड़ प्रैक्टिस की।

संजय दत्त ने कहा कि "मुझे वो समय याद है जब मुझे 'तम्मा-तम्मा' की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए कहा गया था। जैसे ही मुझे पता चला कि मुझे डांसिंग के लिए पहचानी जाने वाली माधुरी के साथ डांस करना है तो मैं नर्वस हो गया। वजह थी कि मैं कौवे जैसा डांस करता था, इसलिए मैंने 16 दिनों तक इसके लिए प्रैक्टिस की। मैं इससे डरा हुआ था, लेकिन आखिरकार मैंने इसे पूरा किया।"

i-dance-like-crow-says-sanjay-dutt

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की अफेयर की खबरें भी 90s के दौर में काफी सुर्खियों में रहती थी। दोनों ने कई फिल्में भी साथ में की थी। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का तम्मा तम्मा काफी हिट भी हुआ था। फिलहाल संजय दत्त अपनी अगली फिल्म भूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

संजय दत्त भूमि में अदिती राव हैदरी के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया है और उम्मीद की जा रही है कि वो इस फिल्म से दमदार वापसी करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X