डायरेक्टर बनना चाहती हैं कंगना

तेईस वर्षीय कंगना ने 'गैंग्स्टर- ए लव स्टोरी' (2006) फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। निर्देशक अनुराग बसु की इस फिल्म में वह एक माफिया (शाइनी आहूजा) की प्रेमिका थीं। कंगना को उनके इस अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'वो लम्हे' में अभिनय किया। उन्होंने बसु की फिल्म 'लाइफ इन ए. मेट्रो' में भी अभिनय किया लेकिन फिल्मकार मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' ने उन्हें बहुत ख्याति दिलाई। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
कंगना ने उनकी ज्यादातर फिल्मों में गैर-पारंपरिक भूमिकाएं निभाई हैं। अपने फिल्मी सफर की शुरुआत पर कंगना कहती हैं, "यह एक यात्रा थी.मैं फिल्मोद्योग में तब आई थी जब मैं केवल 17 साल की थी, उस समय मुझे वास्तव में नहीं पता था कि किस तरह का काम करना चाहिए। मैं भाग्यशाली थी कि 'गैंग्स्टर' बॉक्सऑफिस पर सफल रही। मुझे कई पुरस्कार मिले और मुझे एक और मौका मिला।"
कंगना हाल ही में 'काइट्स' फिल्म में अभिनेता ऋतिक रौशन के साथ नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'डबल धमाल', 'नो प्रॉब्लम' और 'तनु वेड्स मनु' शामिल हैं। इनके अलावा वह 'रास्कल्स', 'गेम' और 'तेज' में भी अभिनय कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म 'नॉक आउट' है। कंगना ने इसमें एक पत्रकार की भूमिका की है। उनके अलावा संजय दत्त और इरफान खान ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 'नॉक आउट' 15 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











