शेखर सुमन, बेटे के साथ काम करना चाहते हैं
अध्ययन सुमन, शेखर सुमन के बेटे हैं। उनकी अब तक तीन फिल्मे आ चुकी हैं। जश्न:द म्यूजिक विद इन, राज:द मिस्ट्री कॉन्टीन्यूज और हाल-ए-दिल में अध्ययन ने काम किया है पर अभी तक बॉलीवुड में उनके पैर पूरी तरह से नहीं जमे हैं।
शेखर का कहना है कि वह और उनका बेटा बिल्कुल दोस्तों जैसे हैं और वह अपने बेटे के साथ एक ही फिल्म में काम करना चाहते हैं। हालाँकि वह उसके पिता की भूमिका में नहीं बल्कि उसकी विपरीत भूमिका में काम करना चाहता हूँ और उन्हे लगता है कि ऐसी भूमिका काफी रोचक भी होगी।
उन्होने बताया कि वो दोनों टेलिविजन सीरियल देख भई देख के फिल्मी रूपान्तर में साथ काम कर रहे हैं। पिता और पुत्र दो घरेलू निर्माणों में साथ काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











