भारत छोड़ते हुए रोना आ गया था : लूलिया वंतूर
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर ने कहा है कि जब वो भारत छोड़ रही थीं तो उन्हें रोना आ गया था क्योंकि ये देश उन्हें बहुत पसंद है।
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर ने भारत छोड़ने के फैसले को लेकर कुछ बात शेयर की है। लूलिया ने बताया कि जब वो भारत से जा रही थीं तो वो रोई थी। लूलिया ने बताया कि उन्हें भारत और यहां का ट्रेडिशन बहुत पसंद है।

लूलिया ने कहा ''सच कहूं तो जब मैं यहां से जा रही थी तो खूब रोई थी क्योंकि इस देश को मैं बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहती। अब देखो जिंदगी मुझे एक बार फिर यहां ले आई। यहां फिर से आकर मैं बहुत खुश हूं। ऐसी खबरें आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि यहां का कल्चर मुझे पसंद नहीं, जो सरासर गलत है।'
Sad News - प्रीति जिंटा के कजिन भाई ने की आत्महत्या..वजह चौंकाने वाला!
लूलिया ने कहा ''मैं आपको बता दूं कि ये देश मुझे बहुत पसंद है और यहां के लोग भी मुझे बहुत पसंद हैं। मैं हिमेश रेशमिया का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो मुझे इस एल्बम के लिए सपोर्ट कर रहे हैं।''


Click it and Unblock the Notifications











