'वीर' ने मुझे बदल दिया: मंदिरा बेदी
डीडी के शांति नामक पहले डेली सोप से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी में समय के साथ काफी बदलाव आ चुका है। लंबे, घुंघराले और सलवार-सूट पहनने वाली मंदिरा बेदी कब बॉब हेयर औऱ लोकट ब्लाउज में लोगों के सामने आ गयी, यह पता ही नहीं चला। शादी के लड्डू से उन्होंने बड़े पर्दे पर फिल्मी पारी खेलने की नाकाम कोशिश करने वाली मंदिरा को लोग आज बहुत अच्छा होस्ट मानते हैं।
क्रिकेट की ग्लैमरस प्रस्तोता बनकर नाम कमाने वाली मंदिरा कई टीवी शो को होस्ट कर चुकी हैं और एक बार फिर से वो लोगों के सामने 'इंडियन आइडल जूनियर' की होस्ट बनकर आने वाली हैं जिसके लिए मंदिरा ने खासी मेहनत शुरू कर दी है।
मंदिरा बेदी ने कहा कि मां बनने के बाद उनमें काफी परिवर्तन आ गया है, कल तक वह बच्चों से काफी दूर रहती थीं लेकिन जब से उनका बेटा वीर उनकी जिंदगी में आया है, उनक दुनिया ही बदल गयी हैं,अब वह बच्चों की कंपनी बहुत इंज्वाय करती हैं। मंदिरा ने कहा कि बच्चों के ही कारण उन्होंने 'इंडियन आइडल जूनियर' के लिए हां बोली है। मंदिरा, करन वाही के साथ इस शो की मेजबानी करेंगी।
आईये आपको बताते हैं मंदिरा बेदी के बारे में दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications











