मेरा मुकाबला हर एक अभिनेता से है: रणबीर कपूर

मुंबई। कम समय में ही फिल्‍मों में अपनी पहचान बनाने वाले कपूर खानदान के चश्‍म-ओ- चिराग रणबीर कपूर का कहना है कि उनका मुकाबला हर उस अभिनेता से है जो कि अच्‍छा काम करता है चाहे वो अमिताभ बच्‍चन हो, अर्जुन कपूर या वरूण धवन हो। रणबीर का मानना है कि स्‍वस्‍स्‍थ प्रतिस्‍पर्द्धा बनी रहनी चाहिए क्‍योंकि इससे आप और बेहतर करने की कोशिश करते हैं।

मीडिया में आ रहे अपने प्रेम संबंधों की चर्चा पर रणबीर का कहना है कि इस तरह की बातें आप ही मीडिया के लोग छापते रहते हैं, इस बारे में मैं यही कह सकता हूं कि जब मेरी शादी हो जाएगी तो सारी सच्‍चाई सामने आ जाएगी। वहीं अपने पिता रिषी कपूर की किस फिल्‍म की रीमेक में काम करना चाहते हैं, इस पर रणबीर का कहना है कि मेरी नजर में मेरे पिता एक सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता हैं, इसलिए मैं उनकी किसी भी फिल्‍म में काम नहीं करना चाहता हूं लेकिन अगर मजबूरी में करना ही पड़े तो वह 'कर्ज' और 'जमाने को दिखाना है' जैसी फिल्‍मों में काम करना चाहेंगे।

अपनी आने वाली फिल्‍म बेशरम के बारे में रणबीर कपूर का कहना है कि यह एक मसाला फिल्‍म है, जिसमें वह काफी समय से काम करना चाहते थे। गौर हो कि इस फिल्‍म में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर और रिषी कपूर के साथ काम कर रहे हैं। रणबीर ने अपने फिल्‍मी करिअर की शुरूआत 2007 में आयी संजय लीला भंसाली की फिल्‍म सांवरिया से की थी।

बेशरम अभिनव कश्‍यप की फिल्‍म है इसके पहले रणबीर की 'ये जवानी है दीवानी' और 'बर्फी' हिट हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X