तो क्या ये होंगी 'दबंग 3' की हीरोइन.. सलमान खान के साथ पहली बार!
दबंग 3 में काम करने की बात पर एमी जैक्सन ने कहा, मैं सलमान खान के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। देखते हैं.. क्या होता है।
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में एमी जैक्सन के होने की अफवाह काफी गर्म है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एमी ने सलमान खान के साथ काम करने का पूरा मन बना लिया है।
''मैं फिल्म बनाता रह गया.. इधर सलमान ने 300-400 करोड़ कमा लिए..''
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एमी से जब दबंग 3 में सलमान खान के साथ काम करने पर पूछा गया.. तो उन्होंने मैं सलमान खान के साथ काम करने के लिए बेसब्र हूं.. मैं कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती.. फिलहाल देखिए आगे क्या होता है!

हम्मम.. यानि कहीं ना कहीं एमी ने हिंट दे दिया है कि दबंग 3 में वो सलमान के अपो़जिट दिखने वाली हैं। बता दें, एमी फिलहाल अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 में दिखने वाली हैं।
अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम कर ने के अलावा एमी ने बताया कि संजय लीला भंसाली उनके फेवरिट हैं और वो उनके साथ काम करना चाहती हैं। एमी ने साथ ही वरूण धवन और टाईगर श्राफ के साथ काम करने की इच्छा भी जताई।
यहां जानते हैं और किन किन स्टार्स ने अब तक सलमान के साथ काम करने की बात कही है-


Click it and Unblock the Notifications