''मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.. जब मैं और सलमान खान साथ काम करेंगे....''
यह कहना है निर्माता- निर्देशक करण जौहर का। एक वेब पोर्टल को दे रहे इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मैं बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहा हूं.. जब मैं सलमान खान के साथ काम करूंगा।
अय्यारी की धीमी BOX OFFICE ओपनिंग.. अक्षय कुमार का रास्ता साफ!
बता दें, करण जौहर की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान खान ने कैमियो निभाया था। करण जौहर ने कहा कि, मैं इस बात के लिए तहेदिल से सलमान का शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म कैमियो निभाया था। उनके आने से वह किरदार, मेरी फिल्म और बड़ी बन पाई।

हालांकि उसके बाद करण जौहर- सलमान की जोड़ी फिर कभी नहीं बन पाई। जिस पर करण जौहर ने कहा कि, मैं आज भी सलमान के साथ काम करना चाहता हूं। जैसे ही मुझे कोई स्क्रिप्ट मिलती है.. जहां वह फिट हो सकें.. तो जल्द ही हम साथ आएंगे।
बता दें, कुछ कुछ होता है और सलमान खान से जुड़ी एक दिलचस्प किस्सा करण जौहर ने कुछ समय पहले शेयर किया था। यहां जानिए क्या था वह मजेदार किस्सा-


Click it and Unblock the Notifications