मैं धोखेबाज नहीं हूं : ऐश्वर्या राय

Aishwarya rai
विश्व सुंदरी और महान अदाकारा ऐश्वर्या राय ने कहा है कि रावण के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है, अपने डॉयलॉग को बोलने के लिए उन्होंने अपनी योग साधना और स्मरण शक्ति का सहारा लिया है। ऐश्वर्या ने कहा, "मैं संवाद बोलने के लिए गलत चीजों का प्रयोग नहीं कर सकती। बहुत लोग ऐसा करते होंगे लेकिन मैं लोगों की इस कला को नहीं जानती हूं।"

ऐश्वर्या ने कहा, "मैने एक बार प्रयास किया, लेकिन यह असफल रहा। मै पानी में थी और वे कैमरे के पीछे संवाद बोल रहे थे। अचानक विक्रम ने प्रवेश किया और उन्होंने अभिनय करना प्रारंभ कर दिया। तब मैंने अपने स्मरण शक्ति का सहारा लिया क्योंकि विक्रम सामने थे।"गौरतलब है कि ऐश्वर्या हिन्दी और तमिल भाषा में बनने वाली फिल्म 'रावण' में मुख्य किरदार निभा रही हैं। तमिल में बनने वाली फिल्म में एश्वर्या के पति का किरदार दक्षिण के मशहूर अभिनेता विक्रम निभा रहे हैं।

देखें : केबीसी-4 में अमिताभ!

पूर्व विश्व सुंदरी एश्वर्या का कहना है कि अभिषेक और एश्वर्या ने अपने व्यक्तिगत जीवन को फिल्म के सेट से दूर रखा। कैमरे के सामने उनकी प्राकृतिक झलक दिखाई थी। ऐश्वर्या कहती हैं, "वास्तव में हम लोग कैमरे के सामने अलग-अलग जीवन जीते हैं। लेकिन जब भी मैं और अभिषेक साथ होते हैं तो आप उसमें एक प्राकृतिक जुड़ाव देख सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X