"मैं अपनी बेटी के लिए अचानक से Papa Launcher नहीं बन सकता"
सैफ अली खान की खासियत है कि वो जब भी कोई बात बोलते हैं बिना बाकी एक्टर्स की तरह डिप्लॉमेटिक हुए सीधी और सपाट बात करते हैं।चाहे वो करीना कपूर, तैमूर या सारा-इब्राहिम के बारे में हो। एक बार फिर सैफ अली खान ने कुछ ऐसा ही किया।
सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में स्टार्स अपने बच्चों को लॉन्च करने के लिए उनकी फिल्में प्रोड्यूस करते हैं लेकिन जब सैफ अली खान से पूछा गया कि क्या वो सारा की फिल्में प्रोड्यूस करेंगे तो सैफ अली खान ने सीधे तौर पर कहा कि "मैं और सारा दोनों ही वर्किंग प्रोफेशनल हैं जिन्हें बहुत सारा काम करना है। मैं सबकुछ छोड़कर अचानक से पापा लॉन्चर नहीं बन सकता।"

सैफ अली खान ने सीधे शब्दों में कहा कि वो अपनी बेटी की फिल्में प्रोड्यूस नहीं करेंगे और अपने काम पर फिलहाल ध्यान देंगे। सैफ अली खान ने पहले भी सारा अली खान के करियर को लेकर बयान दे चुके हैं।इस बार भी उन्होंने अपने बच्चों को लेकर कई बातें की।
Recommended Video

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सैफ अली खान ने तैमूर, करीना और इब्राहिम के बारे में क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications