कॉमेडी सर्कस में जज बनेंगे अरबाज खान

मुंबई। फिल्‍मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके अभिनेता अरबाज खान अब कॉमेडी सर्कस में जज की सीट पर नजर आएंगे। अरबाज का कहना है कि चैनल ने मुझसे इस बारे में संपर्क किया और मैं भी पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे पर कुछ करना चाहता था। मेरे पास कई आफर आये लेकिन मैं कुछ ऐसा चाहता था जो कि मुझे अच्‍छा लगे। गौरतलब है कि बिजी होने के कारण सोहेल खान कॉमेडी सर्कस से अलग हो रहे हैं।

अरबाज ने बताया कि अर्चना पूरन सिंह काफी अच्‍छी जज है। शो में जजो के ऊपर किये जाने वाले कमेंट्स के बारे में अरबाज का कहना है कि इन जोक्‍स का मजा लिया जाना चाहिए। कई बार ये बड़े ही सीरियस होते हैं, पर हमें यह ध्‍यान रखना चाहिए कि इनका उद्देश्‍य किसी को भावानात्‍मक चोट पहुंचाना नहीं था।

सोहेल के बारे में पूछने पर अरबाज ने बताया‍ कि उसने दो साल तक शो में अपनी सेवाएं दी है। यह एक लंबा वक्‍त था। अरबाज ने फिल्‍मों में सीरियस और कॉमिक हर तरह के रोल किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X