मैं कभी ज्यादा फिल्मों की चाह में फिल्में साइन नहीं करती : अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने कहा कि मैं कभी भी ज्यादा फिल्मों की चाह में फिल्में साइन नहीं करती हूं।''
कहते हैं धीरे और सूझबूझ से चलने वाले रेस में ज़रूर जीतते हैं। यही मंत्र बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की सफलता का भी है। अनुष्का ने तीन साल तक एक साल में एक फिल्म की है। 2012 में जब तक है जान, 2013 में मटरू की बिजली का मनडोला और 2014 में पीके।
हालांकि पिछले साल अनुष्का ने सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी हिट फिल्में दी हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने लंबे लंबे समय के अंतराल में फिल्में साइन की है।

इस बारे में अनुष्का ने कहा ''मुझे मेरे करियर की शुरुआती दिनों में कई लोगों ने ज्यादा से ज्यादा फिल्म साइन करने की सलाह दी। लेकिन मुझे ये कभी ठीक नहीं लगा। मैं कभी भी ज्यादा फिल्मों की चाह में फिल्में साइन नहीं करती हूं।''
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' में काम करने की बात पर.. शाहरूख ने कहा-....
आपको बता दें कि 2016 में अनुष्का शर्मा की दो फिल्में अाई थीं सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई थी।


Click it and Unblock the Notifications