"मैं शाहरूख के लिए फिल्म नहीं बना सकता!"

समर खान नाम के एक लेखक ने शाहरूख खान पर एक किताब लिखी है और इसमें उन तमाम डायरेक्टर के इंटरव्यू हैं जिन्होंने शाहरूख के साथ काम किया। जानिए यश चोपड़ा ने शाहरूख के बारे में क्या कहा।

समर खान ने शाहरूख खान पर एक किताब लिखी है और इसमें उन निर्देशकों के साथ शाहरूख खान पर बातचीत है जो शाहरूख खान के करियर का हिस्सा रहे हैं। ऐसे ही एक डायरेक्टर थे यश चोपड़ा जिन्होंने शाहरूख खान को बनाया है।

जब शाहरूख खान ने डर की थी किसी को नहीं लगा था कि वो ऐसे इतने बड़े सुपरस्टार हो जाएंगे कि यश चोपड़ा जैसा डायरेक्टर उनके अलावा किसी और के साथ काम नहीं करना चाहेगा।

i-can-t-make-film-shahrukh-khan-said-yash-chopra

इस इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने शाहरूख के बारे में बात करते हुए कहा कि उसकी सबसे बड़ी दिक्कत है कि वो रोमांस का बादशाह है पर रोमांस नहीं करना चाहता। उसे एक्शन में मज़ा आता है। या फिर साइंस में मज़ा आता है। या फिर एंग्री किरदार।
["मैं बेवकूफ हूं जो मैंने 3 इडियट्स जैसी फिल्म छोड़ दी!"]

यही वजह है कि इतने साल बाद भी वो उतना ही संघर्ष करता है। क्योंकि उसे कुछ अलग करने का भूत सवार रहता है। वो भूत रा.वन में या चेन्नई एक्सप्रेस में दिखता है।

वो मुझसे कहता है कि यशजी चलिए दीवार बनाते हैं। मुझे पता है कि दीवार और त्रिशूल अब नहीं चलेगी। लेकिन उसे कुछ नया करना है। काश मैं शाहरूख के लिए ये फिल्में बना पाता। पर मैं अपने लिए फिल्में बनाता हूं।

यश चोपड़ा की ये बात तो बिल्कुल सही है कि शाहरूख खान को हमेशा कुछ अलग करना होता है। लेकिन जब भी उन्होंने कुछ अलग किया वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X