..................... I can’t hear anyone saying anything bad about Arjun Kapoor says Parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

"अर्जुन कपूर के बारे में कुछ बुरा नहीं सुन सकती..किसी का मर्डर भी कर सकती हूं"

By Shweta

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी अगली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। दोनों आखिरी बार 2012 में इशकजादे में साथ नजर आए थे। दोनों संदीप और पिंकी फरार के सेट पर साथ में खूब मस्ती भी करते हैं और इस वजह से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई है।

दोनों ने साथ में करियर की शुरुआत की थी और परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ काम करके काफी खुश है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि "अर्जुन वाकई काफी लकी है। वो मेरे साथ दो फिल्मों में काम किया है।"

i-can-t-hear-anyone-saying-anything-bad-about-arjun-kapoor-says-parineeti-chopra

उन्होंने ये भी कहा कि "मेरा रिश्ता अर्जुन के साथ ऐसा है कि मैं उसे बोल सकती हूं कि 'Just shut up and behave yourself'.वो भी मुझे ऐसे बोल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों की बॉन्डिंग काफी स्पेशल है।" परिणीति चोपड़ा मानती हैं कि दोनों की अच्छी दोस्ती हुई क्योंकि दोनों ने लगभग एक साथ डेब्यू किया और बतौर नए स्टार एक दूसरे को समझते थे।

परिणीति चोपड़ा ने साथ ही ये भी कहा कि "अगर कोई मुझसे अर्जुन के बारे में निगेटिव बातें करेगा तो मैं सबसे पहले इस विरुद्ध खड़ी रहूंगी और उसका बचाव करुंगी। मैं उसका मर्डर भी कर सकती हूं। मैं किसी को भी अर्जुन के खिलाफ उल्टा सीधा बोलते नहीं सुन सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X