"मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता" - शाहरूख
शाहरूख खान ने अपनी और सलमान खान की बॉक्स ऑफिस तुलना करते हुए काफी कुछ कहा। उन्होंने माना कि वो अब बॉक्स ऑफिस किंग नहीं रह गए और ये बात उन्हें अब सताती नहीं है। पहले वो कभी इस जगह थे ही नहीं।
बॉलीवुड में आजकल एक नई तरह की टक्कर शुरू हो चुकी है - 100 करोड़, 200 करोड़, 400 करोड़ और यहां तक कि 600 करोड़। और अब शाहरूख खान ने इस करोड़ क्लब पर कमेंट करते हुए अपनी तुलना को इन सबसे अलग किया है।
शाहरूख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मैं सलमान खान के बॉक्स ऑफिस से कभी टक्कर ले ही नहीं सकता। मैं क्या हम में से कोई नहीं ले सकता। और ये ऐसी सच्चाई है जिसे बदला नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि शाहरूख खान कुछ दिन पहले भी ये बात मान चुके हैं कि अब वो बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस किंग नहीं रह गए हैं और अब शायद शाहरूख खान ने उस बात का जवाब दिया है जो राकेश रोशन ने उन पर ताना कसते हुए कहा था।
रोशन साहब ने एक इंटरव्यू में कहा - मैंने शाहरूख को समझाया कि आमिर - सलमान से टक्कर लो, ऋतिक तो तुम्हारा जूनियर है। इसके बाद भी वो नहीं रूके और शाहरूख के खिलाफ काफी कुछ कहा। पढ़िए पूरा इंटरव्यू यहां।
शाहरूख खान का ने हाल ही में कहा था अब मैं सिनेमा की ओर मुड़ गया हूं। जब मैं बॉक्स ऑफिस के लिए फिल्में करता था तब मुझे बॉक्स ऑफिस की चिंता ही नहीं होती थी। मैं उस जगह कभी रहा ही नहीं कि ये चिंता करनी पड़े।
[#AlsoRead: "फिलहाल तो मैं अपनी फिल्में चला लूं"- सलमान खान]
तो बस अच्छा सिनेमा करते रहना चाहिए। जब तक ये ना लग जाए कि हां ये सही सिनेमा है। मेरे पास ऐसी फिल्में हैं ही नहीं। मैं पूरा सम्मान करता हूं उन फिल्मों का जो मैंने की पर अब मैं थोड़ा किरदारों की ओर घूमना चाहता हूं।
वैसे हमने तैयार किया है रिपोर्ट कार्ड और रिज़ल्ट में शामिल हैं बॉलीवुड के टॉप 15 बॉक्स ऑफिस एक्टर्स। रिपोर्ट में हर एक्टर की आखिरी पांच फिल्मों का लेखा जोखा लिया गया और फिर हिसाब लगाया गया है -


Click it and Unblock the Notifications