..................... I can still play the angry man: Amitabh Bachchan - Hindi Filmibeat

फिर से 'एंग्री यंग मैन' बनने को तैयार 'ताकत का भूत'...

हेडलाइन पढकर आपके दिमाग में किसका चेहरा आया.. सही कहा आपने..जी हां अमिताभ बच्चन का ना। जो कि 72 साल की उम्र में भी एंग्रीयंग मैन का किरदार प्ले करने का दम रखते हैं। अमिताभ ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि अगर आज भी उन्हें एंग्रीयंग मैन वाले रोल जो कि सत्तर और अस्सी के दशक में मिलते थे, मिले तो वो उसे करने के लिएतैयार हैं, बशर्ते कि वो किरदार उन्हें टच करें।

जानिये कैसे और क्यों हुई अमिताभ-जया की शादी?

अमिताभ ने कहा कि आज वो फिल्मों में मिल रहे रोल से काफी संतुष्ट हैं क्योंकि उन्हें पता है कि 72 साल की उम्र में कोई प्रेमी नहीं बन सकता है। फिलहाल अमिताभ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' को लेकर चर्चा में हैं। जो कि 11 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। भूतनाथ की सीक्वेल मूवी 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' में एक बार फिर से अमिताभ भूत बने हैं।

72 साल की उम्र में कोई प्रेमी नहीं बन सकता है

लेकिन यह भूत बच्चों को डराता नहीं बल्कि हंसाता है, उनका दुश्मन नहीं बल्कि उनका दोस्त हैं। वो गंदे और डरावने कपड़े नहीं पहनता बल्कि सूट और कोट पहनकर लोगों से अंग्रेजी में बात करता है।

भूतनाथ रिटर्न्‍स को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है, फिल्म में अमिताभ एक झोपड़ पट्टी में रहने वाले एक बच्चे खूजर (पार्थ भलेरो) के साथ मिलकर भ्रष्ट नेता (बोमन ईरानी) को सबक सीखायेंगे। अमिताभ के इस फिल्म की टैग लाइन 'ताकत का भूत' है... जिसका कि बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X