थियेटर के दिनों को कभी नहीं भूल सकता : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा अपने थियेटर के दिनों को नहीं भूल सकते।
भले ही नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड का अब जाना माना चेहरा बन चुके हैं, लेकिन वो कभी भी अपने थियेटर के दिनों को नहीं भूल सकते। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में करीब सात साल तक काम काम किया है। उन्होंने बताया कि वो तीन साल तक तो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में रहे और करीब चार साल तक स्ट्रीट प्ले किया।

उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है जब मंडी हाउस के सेंट्रल पार्क में रिहर्सल करने की जब लोगों को जगह तक नहीं मिलती थी क्योंकि वहां पर बहुत सारे लोग होते थे रिहर्सल करने के लिए। उन्होंने कहा कि वो यादें कभी नहीं भूली जाती।
फरहान के साथ लिव-इन की खबरों पर बोलीं श्रद्धा-'सब बकवास है'!
नवाज़ ने कहा कि मैं 1992-2000 के बीच के समय की बात कर रहा हूं जिस समय न इंटरनेट हुआ करता था और न ही लोगों के पास मोबाइल हुआ करते थे। उस समय के प्रॉड्यूसर की तो बात ही अलग है।
आपको बता दें कि नवाज़ ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर, बजरंगी भाईजान, बदलापुर जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। नवाज़ अब आपको 'हरामखोर', रईस, और मुन्ना माइकल फिल्म में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications