अमित जी से मुकाबला, ना भाई ना..: आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट अपने स्वतंत्र विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। जिस तरह उनका काम सबसे अलग है उसी तरह उनकी सोच भी है इसलिए वो शायद हर दिल अजीज है। सीबीसी प्राइम के 'इंडिया प्राइम आइकॉन' टाइटल की होड़ में उनका मुकाबला अमिताभ बच्चन के साथ था। हालांकि उन्हें यह अवार्ड नहीं मिला लेकिन फिर भी वो नॉमिनेशन में शामिल थे।
जिसके बारे में आमिर खान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें इस काबिल समझा गया लेकिन मैं तो अमिताभ साहब के बराबर हो ही नहीं सकता हूं,मुकाबला तो दूर, इस बारे में तो सपने में भी सोच सकता हूं। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं, ऐसे में कैसे उनसे कॉम्पटीशन कर सकता हूं।
गौरलब है कि जिस तरह से बिग बी ने टीवी पर एक अलग तरह के गेम शो को होस्ट करके नयी क्रांति लायी थी उसी तरह आमिर खान ने भी किया है अपने लोकप्रिय शो सत्यमेव जयते के जरिये।इसलिए उनके औऱ अमिताभ बच्चन के बीच मुकाबले की बात लोगों ने करनी शुरू कर दी। इस बात को हवा इसलिेए भी मिली क्योंकि दोनों के ही शो स्टार प्लस से शुरू हुए। जहां केबीसी भी सीरीज पर सीरीज बना रहा है वहीं सत्यमेव जयते पार्ट 2 की तैयारी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
