मैं बिकनी के बिना भी हॉट लगती हूं: सोनम कपूर
फिल्म 'प्लेयर्स' में कंप्यूटर हैकर के किरदार में नजर आने वाली ऐक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि उनकी बॉडी ऐसी नहीं है कि वह फिल्मों में बिकीनी पहने नजर आएं। वहीं इसी फिल्म में बिपाशा बसु ने फिल्म में बिकीनी सीन कर एक बार फिर से हलचल मचा दी है।
इस फिल्म में सोनम के बोल्ड किरदार के बावजूद वह बिकीनी में नहीं दिख रहीं हैं। इस बारे में सोनम ने कहा, 'बिपाशा इस फिल्म में पहले से ही बिकीनी में दिख रही हैं, ऐसे में मेरा भी बिकीनी पहनना जरूरी नहीं था। वैसे भी मेरा लुक फिल्म में हॉट ही है।
मेरी बॉडी बिकीनी पहनने लायक नहीं है। मैं बिपाशा, दीपिका या अनुष्का की तरह नहीं दिखती। मेंरी बॉडी स्लीम नहीं है, मुझे जब लगेगा कि बिकीनी पहननी चाहिए तब मैं यह सीन करूंगी। अभी मैं खाने पिने में कोई कमी नहीं करना चाहती और एक नॉर्मल लाइफ इंजॉए करना चाहती हूं।
सोनम का कहना है कि वो पर्सनल लाइफ में पहनावे को लेकर बोल्ड रही हैं लेकिन बोल्डनेस का मतलब कम कपड़े पहनना नहीं है। 'प्लेयर्स' में सोनम के साथ अभिषेक बच्चन, नील नितिन मुकेश, बॉबी देओल, ओमी वैद्य और बिपाशा बसु भी पर्दे पर दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











