..................... I can even look good in a bikini: Gul Panag | बिकनी में खुबसूरत दिखीं गुल पनाग - Hindi Filmibeat

बिकनी में खुबसूरत दिखीं गुल पनाग

By Staff

Gui Panag
पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग हाल ही में 'मैग्जिम' पत्रिका के मुख्य पृष्ठ में काले रंग के अंत: वस्त्र में दिखीं। चमक-दमक से दूर कुछ अलग तरह के किरदारों में दिखने वाली पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग का यह अलग रूप था।

गुल ने कहा कि ऐसा उन्होंने अपने व्यक्तित्व के ग्लैमरस और मौलिक रूप को दिखाने के लिए किया है।

गुल ने एक साक्षात्‍कार में बताया कि मैंने अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाने के लिए ऐसा नहीं किया है क्योंकि अपनी छवि से मैं खुश हूं। लोगों को मैं यह समझाना चाहती हूं कि परदे पर जो वे देखते हैं, असली जिंदगी उससे बिल्कुल अलग होती है।"

गुल ने अब तक मुख्‍यधारा से हटकर फिल्‍मे की है जिनमें 'डोर' और 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' का नाम लिया जा सकता है इन फिल्‍मों में गुल भारतीय परिधानों में ही दिखी है। ऐसे किरदारों में उन्हें काफी सराहना भी मिली है।

उनकी पहली फिल्‍म पर्थ अरोड़ा की 'धूप' थी। गुल ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि असल में मैं एक आधुनिक ख्यालों वाली लड़की हूं, असल जिंदगी में मुझे किसी ने भी साड़ी या सलवार कमीज में नहीं देखा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X