शिरडी से दुखी होकर लौटी प्रीति जिंटा

परेशान प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, "मैं कल शिरडी में थी। वहां से मैं मन की शांति की बजाए मीडिया की धक्का-मुक्की की यादें लेकर लौटी हूं।"
प्रीति इस बात से गुस्से में थी कि धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ और मीडिया कलाकारों को अकेला नहीं छोड़ते। प्रीति का कहना है इस धक्का मुक्की में वो वहां पर ठीक से प्रार्थना भी नहीं कर पाईं।
वह कहती हैं कि वह नहीं समझ पातीं कि मंदिरों का व्यवसायीकरण क्यों हो रहा है और मीडिया मंदिर के ट्रस्टी की फिल्मी कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा क्यों पूरी करता है। प्रीति से कुछ दिन पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











