मैं KING हूं, तो मुझे चांस लेना ही पड़ेगा, मैं वही करुंगा जो मैं करना चाहता हूं - शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। लेकिन किंग खान इससे प्रभावित होने की जगह अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। शाहरुख खान की अगली फिल्म राकेश शर्मा बॉयोपिक है। हाल ही में अपनी फिल्मों पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, मैं खुद को किंग मानता हूं तो मुझे चांस लेना ही पड़ेगा। यदि मेरी अपनी च्वॉइस ही नहीं होगी तो फिर कैसा किंग।
शाहरुख खान ने कहा, मैंने उन चीजों पर कामयाबी हासिल की है, जिसमें मुझे कभी लगता ही नहीं था कि मैं कामयाब हो पाऊंगा। मैं किंग हूं.. और यदि मैं यह मानता हूं तो मैं अपनी पसंद नापसंद के मुताबिक काम करूंगा। मैं वो करूंगा जो मैं करना चाहता हूं। अगर मैं किंग हूं और अपनी चॉइस के हिसाब से काम नहीं कर रहा तो मैं सिर्फ नाम का राजा माना जाऊंगा..

बहरहाल, शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों.. लेकिन हर फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। फैन हो या जब हैरी मेट सेल, रईस हो या ज़ीरो.. शाहरुख खान ने हर फिल्म से अपने फैंस को खुश किया है। लेकिन फिल्मों की कहानी फेल रही।


Click it and Unblock the Notifications