रणबीर- ऐश्वर्या की 17 साल पुरानी दोस्ती....
रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को यूं तो हम पहली बार करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ देखेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों की दोस्ती आज की नहीं 17 पुरानी है। जी हां, और इस बात का खुलासा खुद रणबीर ने मीडिया के सामने किया।
रणबीर कपूर का कहना है कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने बचपन के दिनों से जानते हैं। मीडिया से बात करते हुए रणबीर ने बताया कि, मैं ऐश को उन दिनों से जानता हूं, जब मैं सिर्फ 15 साल का था और क्लास 10 में पढ़ रहा था। उस समय मैं अपने पापा की फिल्म ‘आ अब लौट चलें' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहा था। वहीं, मेरी मुलाकात ऐश्वर्या से हुई थी और फिर हमारी दोस्ती हो गई थी। मैं और ऐश्वर्या अपनी लाइफ के बारे में बात किया करते थे।
पढ़ें- Valentine's Day, बॉलीवुड स्टाइल में यूं मनाएं अपना खास दिन
इतना ही नहीं, रणबीर कपूर ने कहा कि उम्र में मुझसे बड़ी होने के बावजूद ऐश मुझे अपने दोस्त की तरह ट्रीट करती थी। हम दोनों काफी बातचीत करते थे। उनके बारे में आज भी कोई चीज नहीं बदली है। उनकी खूबसूरती और सक्सेस से तो पूरी दुनिया वाकिफ है लेकिन मेरे लिए ऐश्वर्या वह लड़की हैं जिनके साथ मैं अपने पापा के सेट पर घूमा फिरा करता था।
आपको बता दें, करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल' में ये दोनों साथ नजर आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में है। बहरहाल, रणबीर की इन बातों को सुनकर उम्मीद है रणबीर और ऐश के फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए और उत्सुक हो रहे होंगे। जो भी हो, रणबीर और ऐश की यह दोस्ती की दास्तां है काफी क्यूट....


Click it and Unblock the Notifications
